Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

बिहार के नांलदा में एनआईए-एटीएस का संयुक्त छापा

जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी हथियार तस्करी गिरोह के नेटवर्क को खंगालने के लिए की जा रही है। जिले के 'पीके गन हाउस' समेत कई ठिकानों पर दबिश दी गई है। दुकान के अंदर रखे गए हथियारों के नंबर और स्टॉक का मिलान किया जा रहा है।

06 Apr 2026

बिहार के नांलदा में एनआईए-एटीएस का संयुक्त छापा

पटना। बिहार में नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लहेरी मोहल्ला में एक बंदूक की दुकान और ज्वेलरी दुकान समेत 10 जगहों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) की टीम ने सोमवार सुबह चार बजे छापा मारा। यह कार्रवाई अभी भी जारी है।

जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी हथियार तस्करी गिरोह के नेटवर्क को खंगालने के लिए की जा रही है। जिले के 'पीके गन हाउस' समेत कई ठिकानों पर दबिश दी गई है। दुकान के अंदर रखे गए हथियारों के नंबर और स्टॉक का मिलान किया जा रहा है।

जांच टीम लहेरी थाना क्षेत्र में रामप्रवेश कुमार के 'पीके गन हाउस', चिकसौरा थाना के मिर्जापुर गांव और हिलसा थाना के राममूर्ति नगर में एक साथ छापेमारी कर रही है। इस ऑपरेशन में लगभग 100 पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। हालांकि, सुरक्षा कारणों से स्थानीय थाने को इस छापेमारी की पूर्व जानकारी नहीं दी गई।

इस पूरे अभियान को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है और अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि उन्हें वरीय अधिकारियों से पत्र प्राप्त हुआ था, जिसके आधार पर उनके थाने के दो पुलिस पदाधिकारी इस कार्रवाई में शामिल किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि छापेमारी किसके नेतृत्व में और किन कारणों से की जा रही है, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं दी गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार के नांलदा में एनआईए-एटीएस का संयुक्त छापा
जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी हथियार तस्करी गिरोह के नेटवर्क को खंगालने के लिए की जा रही है। जिले के 'पीके गन हाउस' समेत कई ठिकानों पर दबिश दी गई है। दुकान के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News